google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी अंजली तोमर


–

  • गणित विषय के लिए हुआ है अंजली तोमर का जिले से चयन
    -प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर की हैं सहायक अध्यापक

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर के नाम एक कीर्तिमान सोमवार को जुड़ा। यहां तैनात सहायक अध्यापक अंजली तोमर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका चयन गणित विषय के लिए हुआ है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज जनपद बलिया पर कार्यरत अंजली तोमर सहायक अध्यापक ने भी प्रतिभाग किया। अपने शैक्षिक नवाचार एवं निपुण भारत पर आधारित टीएलएम के माध्यम से बच्चों के सिखाने के कौशल का प्रदर्शन किया।

उनके द्वारा जो टीएलएम बनाया गया वो पूरी तरह शून्य निवेश द्वारा निर्मित था जिसकी अवधारणा जोड़ने और घटाने पर आधारित थी। इस प्रदर्शन के आधार पर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी दिसंबर माह में एनसीईआरटी लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कला ,क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जाने की अर्हता प्राप्त किया। इनकी इस उपलब्धि पर हनुमानगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सहित समस्त शिक्षकों ने प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही अंजली तोमर ने अपनी इस उपलब्धि अपने स्कूल के बच्चों को समर्पित किया उन्होंने ने बताया कि यह बच्चों का प्यार ही जो मुझें आज यह उपलब्धि प्राप्त हुई ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)