मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार जी के निधन पर भाभी जी घर पर है की एक्ट्रेस बलजीत विरक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धीरज कुमार भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के बहुत अनुभवी एवं मधुरभाषी तथा सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा व टेलीविजन में एक उल्लेखनीय काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। और अपने प्रोडक्शन बैनर” क्रिएटिव आई ” के तहत प्रतिष्ठित टी.वी. शो ॐ नमः शिवाय,श्री गणेश , अदालत जैसे सीरियलों का निर्माण किया है।

उन्होंने बताया कि मैने भी उनके कई सीरियल में काम किया है। मै भगवान से प्रार्थना करती हूं कि दिग्गज अभिनेता निर्माता निर्देशक एक्टर धीरज कुमार जी के दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कृपा करें। तथा उनके पूरे परिवार को इस दुख की गढ़ी में धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



