समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
आज ग्राम पंचायत बेनीपुर खुर्द के पंचायत भवन में एकोप्रिज्म संस्था द्वारा मिशन स्वस्थ एवं पोषित नारी सतत विकास में भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएचयू-आईएमएस के काउंसलर नेहा ,हर्ष, अनुराधा ,एवं सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने महिलाओं को सही समय पर भोजन करने के लाभ, प्रोटीन युक्त आहार,डायट संबंधी जानकारी दी।इसके साथ ही एचआईवी टेस्ट तथा गर्भाशय कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दिया गया, साथ ही कमर दर्द से राहत हेतु थैरेपी के माध्यम से उपचार का डेमो भी प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म चक्र की सामान्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान लगभग 45 महिलाओं का संक्रमण परीक्षण एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई।उपस्थित विशेषज्ञों से महिलाओं एवं पुरुषों ने स्वयं व अपने परिवार के स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम में कुल 111 महिलाएं शामिल रही।सहयोगी टीम में मनीषा कुमारी, रेखा, हरीश, सतीश एवं महादेव का योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



