दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में महासप्तमी के पावन अवसर पर माता दुर्गा का पट्ट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु भक्त माता के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में जुट रहे हैं। वहीं मंगल बाजार के पूजा पंडाल में माता का पट्ट खुलते के बाद दर्शनार्थियों के बीच माता का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।नबीनगर के विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक और भव्य पंडाल बनाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं ।

महासप्तमी के अवसर पर माता दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जा रही है। नबीनगर शहर के मंगल बाजार,शनिचर बाजार,दुखहरनी मंदिर, जनकपुर पोखरा, दास मोहल्ला और अनुग्रह नारायण स्टेडियम के पूजा पंडालों में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो जगमगाती रोशनी से रौशन हो रही हैं।मौके पर मंगल बाजार के पूजा पंडाल मे स्थापित भगवती देवी दुर्गा का पाठ करा रहे आचार्य पंडित रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शारदीय नवरात्र के सातवें दिन पूरे विधि विधान और ढोल बाजा के साथ शुभ मुहूर्त में सोमवार को मां दुर्गा की पट्ट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है उन्होंने कहा कि आज सोमवार को ही 11.30 बजे रात्रि से शक्ति कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाएगी।

आचार्य ने यह भी बताया कि महाअष्टमी का व्रत सोमवार को है।वहीं श्रद्धालु पूजा अर्चना कर माता दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं और उनकी कृपा के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं नबीनगर प्रखण्ड के टंडवा, नबीनगर रोड, एनटीपीसी सुरार,बड़ेम,रामनगर,चंद्रगढ़ माली सहित अन्य क्षेत्रों से माता दुर्गा के पट्ट खुलते के साथ पूजा अर्चना किए जाने की खबर लगातार मिल रही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



