google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस मुठभेड़ में सोने की ज्वैलरी की धोखाधड़ी करने वाले 02 घायल अभियुक्त सहित कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। दिनांक 26.09.2025 को सुनीता पत्नी अनुपम निवासी अनपरा मार्केट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के घर दिन में लगभग 10 बजे 04 व्यक्ति मोटर साइकिल से आए और सोने के गहनें की साफ-सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुए गहनें चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-153/2025 धारा 318(4), 305(a) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
   उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.09.2025 को प्रात: दुल्लह पाथर मध्य प्रदेश बॉर्डर अनपरा से कुबरी पहाड़ी जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी कि 02 मोटरसाइकिल पर 04 लोग सवार आते हुए दिखे, रोकने का प्रयास किया गया परन्तु गाड़ी को न रोकते हुए गाड़ी को तेज रफ्तार से भागने लगे जिसपर पुलिस टीम ने पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गए तथा गिरने के पश्चात बदमाशों नें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें 02 नफर अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद सोने की चैन, 02 अदद सोने का कड़ा, 01 अदद सोने की अंगूठी व सोना साफ करने का केमिकल पाउडर बरामद किया गया। दोनों घायल अभियुक्तों 01. सिकंदर कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम समेली थाना कुरसेला जनपद कटिहार बिहार उम्र लगभग 45 वर्ष व 02. अमरदीप पुत्र दिनेश प्रसाद निवासी ग्राम समेली थाना कुरसेला जनपद कटिहार बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष को ईलाज हेतु चिकित्सालय लाया गया जहाँ वह ईलाजरत है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)