google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा द्वारा परदेश व देश में लगातार आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है -आक्रोश मार्च।



बीजेपी, ईडी ,सीबीआई ,इनकम टैक्स का गलत इस्तेमाल कर महागठबंधन के नेताओं को छवि खराब करने पर आतुर है।

दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता/अनिल कुमार मिश्र ब्यूरोचीफ औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 27 सितंबर 2022 :- औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के देव में विकास विरोधी भाजपा द्वारा समाजिक सौहार्द बिगड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवं जागरूकता मार्च देव में 27 सितंबर 2022 को निकाला गया। यह आक्रोश मार्च जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशि चौरसिया, देव के नेतृत्व में निकाला गया। इस आक्रोश मार्च में महागठबंधन के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक भाग लिये और.नारे के साथ देवनगर के भ्रमण करते हुए। देव प्रखंड कार्यालय तक पहुंचे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशि चौरसिया ने बताया कि विगत कुछ दिनों से भाजपा द्वारा परदेश व देश में लगातार आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही साथ सरकार को ई डी, सी वी आई, इनकम टैक्स का गलत इस्तेमाल कर महागठबंधन के नेताओं को छवि खराब करने पर आतुर है। इस आक्रोश मार्च में युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष संतोष मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड प्रवक्ता प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र मेहता, उदय राज, के साथ-साथ अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)