*कानपुर विशेष संवाददाता।* भारतीय जनता पार्टी, कानपुर ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान के प्रथम आगमन पर बिल्हौर विधानसभा के सभी छह मंडलों में 50 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। भ्रमण यात्रा का शुभारंभ चौबेपुर मंडल से हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला एवं विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर भी उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, शुभम बाजपेई एवं श्रीमती मनोरमा कठेरिया ने अपने-अपने क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर उन्हें आश्वासन दिया कि संगठन में किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता का समान हैं और उनके अथक परिश्रम से ही कानपुर ग्रामीण संगठन को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। इस अवसर पर चौबेपुर, पूरा, बिल्हौर, शिवराजपुर एवं अन्य मंडलों में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया प्रभारी अंशुल वाजपेई ने पूरा मंडल में स्वागत समारोह का नेतृत्व किया, वहीं जयप्रकाश कटियार ने बिल्हौर में एवं शिवराजपुर में गीता गुप्ता, अनुराग शुक्ला, मन्नी पंडित एवं नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। भ्रमण यात्रा का समापन बिषधन के मुन्नवरपुर ग्राम में शांतनु महाराज की भागवत कथा में रसपान के साथ हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने कहा कि भागवत कथा से जीवन में निश्चिंतता आती है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम में राजेंद्र कटियार, गोपाल दीक्षित, संतोष बाजपेई, समजीत सिंह, रवींद्र सिंह चौहान, संदीप बाजपेई, अनुरुद्ध शुक्ला आदि प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भाजपा कानपुर ग्रामीण संगठन समर्पण, सेवा और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को सशक्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



