google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ समाजसेवी वसीम कुरैशी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कर देशवासियो को बधाई दी*

* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद। आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को देशवासियो ने अमृत महोत्सव के रूप मनाया। जिसको लेकर आज पूरे देश मे स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही नजीबाबाद निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरेशी ने नगर के विभिन्न स्थानो पर झंडारोहण कर सभी देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस की बधाई दी। नजीबाबाद के समीपुर नहर पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज एसआई एसके नागर के साथ झंडारोहण कर उनसे वार्ता की। वही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरेशी ने नजीबाबाद के नवाब नजीबुद्दौला के किले पर पहुंचे जहां भारी संख्या में युवाओं ने वसीम कुरैशी जिंदाबाद, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। वसीम कुरैशी ने युवाओं ओ संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश आजादी के 75 वर्ष गांठ को लेकर हमारा देश स्वतंत्र दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर के तिरंगा लगा लगाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ देशवासी स्वतंत्रता दिवस को मना रहे हैं। वसीम कुरैशी ने कहा कि युवाओं का बच्चों युवा बुजुर्गों का जो मुझे प्यार व सम्मान मिल रहा है इसको मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)