समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ मस्तूरी ब्लाक में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ग्राम पंचायत हिर्री के शासकीय हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में जनपद पंचायत के सहकारिता सभापति दामोदर कांत के साथ सरपंच उपसरपंच पंच स्कूल स्टाफ में प्राथमिक स्कूल मिडिल स्कूल हाई स्कूल के शिक्षक शिक्षिका व् ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभापति दामोदर कांत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी देकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान राष्ट्रीय गीत राजकीय गीत का गायन किया गया इसके बाद
कांत ने सभी को सम्बोधित करते हुए देशभक्ति के नारे लगवाए कहा कि भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं । आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उन देश के सभी वीर शहीद जवानो को मैं नमन करता हूँ जिन्होंने आजादी के लिए अपनी प्राण नेवछावर कर देश को आजादी दिलाई हमें उन सभी जवानो का सम्मान करना चाहिए जो देश कि रक्षा में रात दिन सीमा में डटे रहते है । इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया गया। जिसमें जनपद पंचायत श्री दामोदर कांत सहकारिता सभापति, गोविन्द राम केवट, सरपंच गोपाल साहू, अश्वनी साइ ,श्रीमती बसंती केंवर, श्री यू . पी . पंकज,हीरालाल साहू पुष्पलाल पटेल ,रमेश पटेल ,साहेब दास, भूखेराम साहू एवं गणमान्य नागरिक हाई स्कूल स्टाफ, यूपी पंकज, शरद कुमार अंचल, श्री जय प्रकाश सिंह रामेश्वर प्रसाद शिव कुमार श्रीवास शरद कुमार अंचल रामस्वरूप साहू माधव प्रसाद परेल इन्द्रजीत बजोर अभिलाषा तिर्की कौशल्या डहरिया संतोषी भास्कर पूर्व मा ० स्टाफ पंच राकेश कुमार यादव, भृत्य – एवं अन्य स्टाफ गढ़ प्रधान पाठक उ ० व ० शि ० उ.व. शि . शिक्षक श्रीमती सुशीला पटेल – शिक्षक , प्राथमिक शाला स्टाफ ,श्री श्याम सुन्दर राठिया ,श्रीमती अनुसुईया पटेल, श्री प्रमोद पटेल विनय शर्मा जितेन्द्र भानू , लुला राम साहू सुशांत अभिषेक तिर्की प्रधाक सहायक शिवकुमार सारथी एवं समस्त शाला के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



