google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा प्रत्याशियों ने सीएम की मौजूदगी में किया नामांकन*

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए पार्टी ने उतारे हैं सात प्रत्याशी*

*सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने भी भरा पर्चा*

*लखनऊ, 11 मार्चः* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं सहयोगी दलों के भी तीनों प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पर्चा दाखिला किया। विधान परिषद में पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह प्रमुख रहे। वहीं अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया। आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं सुभासपा की ओर से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने नामांकन किया।

पर्चा दाखिला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)