
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। भाजपा युवा मोर्चा मस्तूरी मंडल के युवा नेताओं ने जोंधरा चौक मस्तूरी में छत्तीसगढ सरकार के युवाओं के प्रति वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए बेरोज़गारी टेंट युवा चौपाल लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के प्रति ठगने और युवाओं को अंधविश्वास में रखने का आरोप लगाते रहो।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मस्तूरी भाजपा मंडल महामंत्री पवन श्रीवास , जिला कार्यसमिति सदस्य नील कमल मिश्रा , मस्तुरी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बिरेंद्र अनुरागी, भाजयुमो महामंत्री अंकित मिश्रा, जयकिशन साहू, उपाध्यक्ष विकाश साहू, बिट्टू कौशिक, सौमित्र शुक्ला, जितेन्द्र चतुर्वेदी, ज्वाला सिंह, पन्नलाल कोशले, आशीष यादव, कमलेश कौशिक, प्रकाश तिवारी मनीष निर्णेजक, प्रेमलाल,एवं मस्तूरी मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं बेरोजगार बंधु उपस्थित हुए।।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



