
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। मस्तूरी जयरामनगर रोड पर स्कूल से घर जा रहे भनेसर मिशन निवासी अनूप बरला उम्र 44 वर्ष का चिल्हाटी के शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर थे जो स्कूल से घर जाते समय मस्तूरी के शिव पेट्रोल पंप के पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा क्रमांकCG 15AC3443 से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।राहगीरों की मदद से 108 में उन्हें मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा को कब्जे में लिया । और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौप दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



