google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा ने दी धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज की शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा के सभी सम्मानित सदस्यों की ओर से धनतेरस, दीपावली तथा भाई दूज के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

शाखा के सदस्यों ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

भारत विकास परिषद् के सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा की ओर से सभी को धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)