google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसआर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल मेंभारत विकास परिषद “साकेत” द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। भारत विकास परिषद, साकेत शाखा के तत्वावधान में एस.आर. प्लैटिनम इंग्लिश स्कूल, हरहुआ में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।


वरिष्ठ वर्ग में दिव्यांश राज ने प्रथम स्थान और मोहित पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में अभिषेक ने प्रथम और शहनाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर गुरु वंदन के लिए विद्यालय की उप-निदेशक डॉ0 सीमा राय को तथा शिक्षक चंदन, प्रीति, मनीषा, बीनू सिंह एवं अश्विनी गुप्ता को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। परिषद की ओर से केंद्र को 3 सिलाई मशीनें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं।


साकेत शाखा के बौद्धिक प्रमुख नवीन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा – ‘ज्ञान के लिए संपर्क, सहयोग, सेवा और संस्कार का समन्वय बहुत ही आवश्यक है। आने वाले कल के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। यदि हम अपने महापुरुषों की दी हुई बातों को याद रखेंगे, तभी भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है’।


कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी अनूप जैन, शैलेश त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उप-निदेशक देवांश नारायण राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)