राजगढ़ मीरजापुर /भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिला की बैठक बिकास खंड राजगढ़ के छितमपुर गांव मे में आशा राम मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य ने दांतोपंत ठेंगरी भारत माता और भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य ने कहा कि भारतीय किसान संघ में किसानों का समस्याओं का निवारण करना है उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी खाद को हर जगह उपलब्ध कराकर ज्यादा मूल्य पर किसानों को खाद नहीं दी जाएगी अगर कहीं भी जानकारी मिलती है तो दुकानदार के ऊपर कड़ी से करवाई प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पर जोड़ दिया जाना चाहिए ज्यादा इस संगठन में किसानों को जोड़ना चाहिए। जिसमें काशी प्रांत अध्यक्ष इंद्रासन सिंह , काशी प्रांत कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाठक व काशी प्रान्त संगठन मंत्री राम चेला ने जिले में सदस्यता बनने पर विशेष चर्चा किया।प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम पांच गांव समितियों मे जाकर (गोद लेकर) भारतीय किसान संघ के रीति रिवाज की चर्चा करते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। इसके बाद किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर पौधों पर किया उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगे और इसकी रक्षा भी करें साथ-साथ इसकी देख-देख भी करें प्रदेश अध्यक्ष में संगठन के सदस्यों के साथ आम का पौधा लगाया।
इस दौरान काशी प्रांत उपाध्यक्ष राकेश सिंह, काशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद सिंह,जिला मंत्री ओमप्रकाश दुबे, जिला कोषाध्यक्ष बसंत लाल बिंद, जिला जैविक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, जिला युवा प्रमुख जवाहिर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामनारायन,जिला कार्यकारिणी सदस्य रामधनी सिंह, सतीश चंद्र सिंह, खंड अध्यक्ष विनोद सिंह, अजय उपाध्याय, कविंद्र नाथ सिंह, रवीन्द्र बहादुर सिंह सहकारी समिति अध्यक्ष तेंदुआ कला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानो की आवाज को मजबूती से उठाता रहूंगा और गांव – गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का अभियान जारी रहेगा। किसने की समस्याओं का समय से निस्तारक भी किया जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



