google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधानसभा मस्तुरी में निकली भरोसा यात्रा जहां बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए…..गिरधारी यादव विधानसभा प्रभारी मस्तुरी भी रहे मौजूद

पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, सभापति राजेश्वर भार्गव,कांग्रेस युवा नेता जयंत मनहर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल डहरिया रहे शामिल

समाज जागरण ब्यूरो

मस्तुरी। महात्मा गाँधी व पंडित लाल बहादुर शास्त्री जयंती अवसर पर विधानसभा मस्तुरी प्रभारी गिरधारी यादव के नेतृत्व में मस्तुरी विधानसभा के कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी व पंडित लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस के भरोसा यात्रा की ग्राम महमंद से शुरुआत की, कांग्रेस के भरोसा यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने बाईक रैली निकाली जो ग्राम महमंद से शुरु होकर मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत एरमसाही में समापन हुआ।
यात्रा के माध्यम से मस्तुरी विधानसभा प्रभारी गिरधारी यादव ने गांव गांव में पहुंच कर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार भूपेश बघेल सरकार के योजनाओं के बारे में नुक्कड सभा के माध्यम से ग्रामीणों को अवगत कराया। और छत्तीसगढ़ में पुनः किसान हितैषी भूपेश बघेल की सरकार सहित विधानसभा मस्तुरी में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की विधायक बनाने का आह्वान की और लोगों को बताया छत्तीसगढ़ सरकार लोगों का भरोसा जीता है इसलिए एक दिवसीय भरोसा यात्रा निकाला जा रहा है।
इस भरोसा यात्रा में शामिल मस्तुरी कांग्रेस के पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुवा बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर,बेलतरा ग्रामिण ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, सभापति राजेश्वर भार्गव, वरिष्ट कांग्रेसी जयंत मनहर,कमल डहरिया, जी एस जोहर, महिला विंग से जिला पंचायत सदस्य व महिला ब्लाक अध्यक्ष किरण यादव,अ.जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष सुक्रिता खुटे सहित सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा किसानों की हितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को अनेक प्रकार की योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है, भूपेश बघेल सरकार के आने के बाद आम जन जीवन में बडा बदलाव हुआ।महिला स्व सहायता समूह को गौठान एवं रीपा योजना के अंतर्गत आर्थिक संबलता प्राप्त हो रही है, सरकार द्वारा प्रभु राम के आदर्शों पर चलते हुए माता कौशल्या का चंदखुरी में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है।छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कहा पूरा करके दिखाया है, लोगों का भरोसा कांग्रेस पार्टी पर है इसी भरोसा को बनाए रखने के लिए भरोसा यात्रा निकाला गया है।
कांग्रेस की इस भरोसा यात्रा में विधानसभा मस्तुरी क्षेत्र के सभी कांग्रेसी प्रकोष्ठों के व सभी जोनो से हजारों की संख्या में पदाधिकारियां व कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेसी सदस्यों ने शामिल होकर छत्तीसगढ़ सरकार की भरोसा की यात्रा को सफल बनाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)