google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भय,भूख,भ्रम व भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी आर पार की लड़ाई : संतोष सिंह

सचित्र–


ऋचा वर्मा, दैनिक समाज जागरण

रसड़ा (बलिया) : आम लोगों के हितों की रक्षा और राष्ट्र हित में लगातार संघर्ष कर रही नागरिक विकास पार्टी 16 नवंबर को अपना चतुर्थ स्थापना दिवस मनाएगी। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी है।
जानकारी देते हुए कहा कि नागरिक विकास पार्टी नागरिकों के विकास उत्थान में पिछले चार सालों से लगातार संघर्ष कर रही है। आगामी 16 नवंबर को अपने चतुर्थ स्थापना दिवस पर जनता के साथ भय भूख व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेगी। स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भय ,भूख व भ्रष्टाचार से लड़ने की रणनीति बनाएगी। नागरिक विकास पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है कि लिमिटेशन लाओ देश बचाओ। काल खण्ड के इतिहास में भारतभूमि पर ऐसे बहुत लोग आए जो हमारी सोने की चिड़िया को नोंच खाए और फिर नव दो ग्यारह हो गए लेकिन अब नागरिक विकास पार्टी किसी भी लुटेरे को भारत से भागने नहीं देगी। उसके खिलाफ जनता के साथ सत्यता के आधार पर लड़ाई लड़ेगी और उसे संवैधानिक रूप से दंडित कराने का काम करेगी। नागरिक विकास पार्टी ने पूरी तरीके से कटिबद्ध होकर भय ,भूख व भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)