दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी
चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर पटखौली गांव में बुधवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं आश्रम निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पूजन श्री श्री 1008 श्री शक्ति शरण जी महाराज उर्फ चंचल बाबा के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन की वैदिक विधि संपन्न कराई गई। स्थानीय लोगों में मंदिर एवं आश्रम निर्माण को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता काशी नाथ गिरी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर और आश्रम के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। अंत में श्रद्धालुओं ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संतोष मिश्रा डायरेक्टर, आशिमा मिश्रा चांसलर,सुरेंद्र त्रिपाठी,संजय मिश्रा, ओकार गिरी,शेषनाथ गिरी, प्रेमशंकर पांडेय,दिलीप गिरी,राहुल गोस्वामी सदाशिव धीरेंद्र गिरी “अंटू”, गिरजा शंकर गिरी, राजेश गिरी, सहित क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपना सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल किये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



