google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिछिया क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी*

*

बिछिया क्षेत्र के रेल यात्रियों को यह सूचित करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर अब तक एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा था अब 5 जुलाई से एक जोड़ी ट्रेन और बढ़ाई जा रही है । बतादें कि ट्रेनों की कमी से क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । बीते सप्ताह बिछिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण हेतु मंडल रेल प्रबंधक मोनिका अग्निहोत्री के आगमन पर वरिष्ठ पत्रकार श्री कदम रसूल की अगुवाई तथा बिछिया के सरोज यादव, सोनू खान, नसीर अंसारी, फहीम अंसारी, रमेश गुप्ता, जमील अंसारी, अजय मदेसिया, रघुवीर वर्मा व तमाम लोगों की मौजूदगी में ट्रेनों के बढ़ोत्तरी को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया था जिसपर उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इस रूट पर ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी ।
बिछिया व क्षेत्र वासियों की ओर से मंडल रेल प्रबंधक श्री मोनिका अग्निहोत्री जी को बहुत बहुत *धन्यवाद*


*बिछिया से समय सारिणी*

बिछिया से बहराइच के लिए पहली ट्रेन-10 : 58
बिछिया से बहराइच के लिए दूसरी ट्रेन -12 : 05

बिछिया से मैलानी के लिए पहली ट्रेन – 12 : 47
बिछिया से मैलानी के लिए दूसरी ट्रेन – 2 : 10


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)