नूंह से जुबेर खान की रिपोर्ट
घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिला के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव की है।गांव से सटी अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना डीएसपी (तावडू) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को मिली थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देख पहाड़ी के पास खड़े डंपर लेकर उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे।वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया और भाग गया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूंह वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे हैं। डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



