google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big Breaking: राजस्व विभाग की वसूली करने गई टीम के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का आरोप

iदैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह बबराला

गुन्नौर कोतवाली के कस्बा बबराला में उपजिलाधिकारी रामकेश धामा , तहसील दार चित्रपाल सिंधु के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम बिजली व बैंक की बकाया बसूली करने कस्बा बबराला में रेलवे रोड निवासी बकायेदार राजकिशोर बसंल पुत्र इन्द्रमन बसंल के घर पर पहुंची । जहां बकायेदार के ना मिलने पर उनके बेटे से बकाया जमा करने के लिये कहा गया । इस दौरान कहासुनी हुई और आरोप है की टीम के साथ अभद्र ब्यवहार किया गया ।

राजस्व विभाग की टीम बकाया बसूली के लिये गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला के इंदिरा चौक पर पहुंची जहां ग्रहस्वामी के घर पर उनका बडा लडका अंकित बसंल मौजूद मिला राजस्व विभाग टीम अमीन भुवनेश सक्सेना वह उनके साथियों ने बकाया राशि जमा करने के लिये कहा तो उक्त युवक राजस्व विभाग की टीम के साथ गली गलौज करने लगा और मारपीट भी की । मौके पर राजस्व विभाग की टीम का रिकॉर्ड भी छीना गया । बड़ी मुश्किल से टीम रिकॉर्ड सुरक्षित बचा पाई । क्षेत्रीय अमीन भुवनेश सक्सेना अमीन वीरपाल सिंह संग्रह अमीन सहयोगी शंकरलाल संग्रह अनुसेवक तथा तहसील के दोनों गार्ड मौकै पर मौजूद थे । राजस्व विभाग की टीम ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)