google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों की हित में हेमंत सोरेन सरकार का बहुत बड़ा फैसला!

एम.एस.पी. से 117 रुपये अधिक, सूखा प्रभावित क्षेत्र के किसानों को मिलेंगे धान की फसल का मूल्य।

दैनिक समाज जागरण,
शीतल दत्त वरीय संवाददाता/ अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ ,बिहार- झारखंड प्रदेश

सूखा प्रभावित किसानों को थोड़ी राहत देने के लिए
झारखंड सरकार ने वर्ष 2023-24 में धान की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी) से 117 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त पैसे देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 में धान (सामान्य) के लिए एम.एस.पी. 2,183 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है,जो पिछले सीजन में 2,040 रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि धान (ग्रेड ए) के लिए एम.एस.पी 2,203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले सीजन में 2,060 रुपये प्रति क्विंटल था।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से झारखंड के किसानों को एक क्विंटल धान बेचने पर 2,300 रुपये मिलेंगे। झारखंड सरकार ने 2023-24 में किसानों से छह लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत राज्य सरकार 2.3 लाख मीट्रिक टन धान झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए खरीदेगी और बाकी 3.7 लाख मीट्रिक टन धान केंद्रीय पूल के लिए खरीदा जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)