•~ मौके पर नाली का काम नहीं, ऑनलाइन रिकॉर्ड में श्रमिक प्रेजेंट, डीएम-सीडीओ से जांच की मांग
समाज जागरण/ तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। ग्राम पंचायत सलखन में बीबी जी राम जी के तहत दर्ज नाली खुदाई एवं सफाई कार्य की एनएम एमएस अटेंडेंस को लेकर शिकायत ने प्रशासनिक स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता राघवेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की तत्काल जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार 10, 12 और 16 सितंबर 2026 को एनएमएमएस पोर्टल पर संबंधित कार्य में श्रमिकों की उपस्थिति Present दर्ज है, जबकि मौके पर निरीक्षण करने पर नाली खुदाई एवं सफाई का कार्य दिखाई नहीं देने का दावा किया गया है। इसके समर्थन में NMMS Attendance के स्क्रीनशॉट एवं कार्यस्थल की फोटो उपलब्ध होने की बात कही गई है।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि NMMS Attendance, NMMS Photograph, Muster Roll, MB, Estimate और स्वीकृति अभिलेखों का मौके पर हुए कार्य से मिलान कराया जाए। साथ ही संबंधित श्रमिकों से वास्तविक कार्य की पुष्टि कराई जाए।शिकायत में ग्राम पंचायत मित्र की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच कराने तथा आवास सर्वे में कथित पक्षपात की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि मामले की जांच ऐसे अधिकारी से कराई जाए जो स्थानीय स्तर पर शिकायत से जुड़े लोगों से प्रभावित न हो।
जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने की मांग
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित कार्य के भुगतान से जुड़े अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए। यदि जांच में बिना कार्य किए Attendance दर्ज कराने या सरकारी धनराशि के गलत भुगतान की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार वसूली एवं कार्रवाई की जाए।
अब देखना है कि शिकायत पर प्रशासन कितनी तेजी से स्थलीय जांच कराकर NMMS रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान कराता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



