19 वर्ष की आयु में बड़ी सफलता – यश जायसवाल का ICMR में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पद पर चयन

समाज जागरण
विजय तिवारी
राजेंद्र ग्राम।आज के समय में जब अधिकांश युवा अपने करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं, ऐसे में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम धीरू टोला के यश जयसवाल 19 वर्ष की आयु में प्रतिष्ठित संस्था Indian Council of Medical Research (ICMR) में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पद पर चयन होना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यश क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट व्यवसाइ संदीप जयसवाल के सुपुत्र एवं समाजसेवी प्रभाकर जयसवाल के भतीजे हैं। यश की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा केंद्रीय विद्यालय लालपुर अमरकंटक से हुई।यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। कम उम्र में ही लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करना आसान नहीं होता, लेकिन दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ असंभव भी संभव हो जाता है।

इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही दिशा और निरंतर प्रयास मिले, तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। यश जायसवाल ने इस सफलता के पीछे मार्गदर्शक के रूप में गौरव सर का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर समर्थन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। सही समय पर सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास को बनाए रखने की सीख ने इस यात्रा को आसान बनाया।

चयनित अभ्यर्थी यश ने अपनी सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो केवल पहला पड़ाव है। आगे भी देश सेवा और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प है। इतनी कम आयु में मिली यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि युवा सही दिशा में प्रयास करें, तो वे कम उम्र में भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। परिवार, गुरु और स्वयं पर विश्वास – यही सफलता की सच्ची कुंजी है।समाज और क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।19 वर्ष की उम्र में पहला माइलस्टोन हासिल कर यह साबित कर दिया गया है कि मेहनत, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से हर सपना साकार हो सकता है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)