google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 का आयोजन गाजीपुर में 20 फरवरी से

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी 20 फरवरी 2026 से जनपद गाजीपुर के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए. मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित मानक व दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए 20-20 ओवेरों का कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह का इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 शुरू होने जा रहा है। इस श्रृंखला में 08 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस चैंपियंस कप का फाइनल मैच 28 फरवरी 2026 को खेला जायेगा । उन्होंने बताया इस श्रृंखला में गाजीपुर की दो दो टीमों के अतिरिक्त बलिया, जौनपुर आजमगढ़, देवरिया, मऊ एवं वाराणसी जनपद की टीम प्रतिभाग करेंगी। सभी जनपदों की टीम का गठन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को प्रतिभाग
करने का अवसर दिया जायेगा जिन्होंने सत्र 2026-27 हेतु यू.पी.सी.ए. ट्रायल में अपना पंजीकरण कराया हों गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यू.पी.सी.ए. ट्रायल 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल अब बंद हो गया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि मंडल के सभी क्रिकेट खिलाड़ी निर्धारित समयसीमा के समाप्त होने पूर्व अपना पंजीकरण करा लिया होगा । साथ ही उन्होंने बताया कि मंडल के अंतर्गत कोई भी टूर्नामेंट बिना यू.पी.सी.ए. अथवा सबद्ध जिला क्रिकेट संघ द्वारा अनुमोदित होने के उपरांत ही वैध माना जायेगा। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित आयोजकों के विरुद्ध न्यायसंगत कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी अनुमोदित टूर्नामेंट में उन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने स्वयं को यू.पी.सी.ए के पोर्टल पर पंजीकृत किया है।

उन्होंने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से अपील किया कि वह ऐसे किसी भी गैर-मान्यता प्राप्त खेल से दूरी बनाकर रखे । अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध भी न्यायसंगत कार्यवाही की जा सकती है । उन्होंने आगामी कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन माध्यम से बारीकी से आंकलन किया जायेगा एवं बेहतरीन व कुशल खिलाड़ी को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जायेगा ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)