google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025: जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर स्वच्छता, पेयजल, रैम्प, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, प्रतीक्षालय और छाया स्थल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दिव्यांग, वृद्ध और महिला मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं अधिकारियों को नियमित रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)