दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी ने अर्चना चंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। अर्चना चंद्र यादव एक प्रखर वक्ता हैं और उन्हें वर्ष 2013 में भारत सरकार द्वारा बेस्ट प्रखंड प्रमुख के लिए पुरस्कार दिया गया था। वह वर्ष 2006 से 2016 तक बारुन की प्रखंड प्रमुख रही हैं। अर्चना चंद्र यादव के जन सुराज में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है और अब वह नबीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही नबीनगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अर्चना चंद्र यादव की उम्मीदवारी से महिला और युवा मतदाताओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।वहीं पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की पहल है। राजनीतिक हलकों में अर्चना चंद्र को मैदान में आना एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए चुनौती साबित हो सकता है। अर्चना चंद्र यादव ने वर्ष 2009 में औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वर्ष 2010 में उन्हें बसपा ने नवीनगर से उम्मीदवार बनाया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



