google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जदयू के वरिष्ठ दिवंगत अनिल पटेल के परिवार जनों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार।

स्वर्गीय अनिल पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिए भावभीनी श्रद्धांजलि।

समाज जागरण संवाददाता कृष्णकांत तिवारी बगहा, हरिनगर बेला गोला स्थित स्वर्गीय अनिल पटेल के आवास पर पटेल के परिवार जनों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व वाल्मीकीनगर सांसद सुनील कुमार।

संतावना देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा की अनिल अपने जीवन काल में जदयू का एक अडिग और समर्पित सिपाही के तरह काम किए । हमेशा गरीबों, दलितों और शोषितों के हक के लिए आवाज उठाते रहे और समाधान भी कराते रहे ।स्वर्गीय अनिल के स्वच्छ छवि बेबाक अंदाज और पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के कारण माननीय मुख्यमंत्री जी भी उन्हें सम्मान देते थे।अनिल पटेल के निधन से जदयू परिवार को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। हम सभी की संवेदनाएं अनिल पटेल के परिवार के साथ है ।


मौके पर संजय मिश्रा,विश्वनाथ पटेल,तबरेज आलम, रौफुल खान, सुफेद खान, सुभाष कुशवाहा, वीरु पटेल,झुमरी देवी, बसंती देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)