जान बचाने वाला हीं निकला कातिल ।
12 घंटे में कातिल को पकड़ कर भेजा गया जेल ।
मृत नासीर के परिजन जिसे समझ रहे थे जान बचाने वाला मसीहा वहीं निकला कातिल ।
समाज जागरण संवाददाता कृष्णकांत तिवारी बगहा, रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा वार्ड नम्बर 10 में नासीर अली पिता बदरे आलम की चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दिया । और मृत नासीर अली को उसका चचेरा भाई शहजाद खान पिता सदरे आलम खान ने घर लाया ।परिजन समझ रहे थे जान बचाने वाला मसीहा लेकिन पुलिस के विशेष जांच के बाद नासीर अली का चचेरा भाई शहजाद खान हीं निकला कातिल ।
रामनगर प्रभारी एस डी पी ओ अर्जून कुमार के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनारायण चौधरी ने टीम गठित कर हत्यारोपी शहजाद खान को 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
रामनगर थाना के एस आई शत्रुघ्न यादव, एस आई संतोष कुमार , राजन साह,ए एस आई मनोज प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी के साथ पुलिस बल व महिला पुलिस बल ने अहम भूमिका निभाई ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



