google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के जिला कार्यालय एवं प्रदेश कार्यालय का पुर्व प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने फिता काटकर उद्घाटन किया

समाज जागरण संवाददाता बेतिया- बेतिया पश्चिम चम्पारण के बरवत सेना नियर वास्तु बिहार मोड़ के पास राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का जिला कार्यालय सह प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन स्वतंत्र मीडिया परिषद के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आफताब रौशन सेवा केन्द्र (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय सचिव मो साहेब एस एस खान उर्फ आफताब रौशन ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस शुभ अवसर पर समाज में अच्छा कार्य करने एवं कोविड़ 19 के दौरान अपने जान पर खेल कर लोगों के मदद के लिये सबसे आगे आए वैसे समाजसेवी लोंगो को कोविड़ 19 योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में एमजेके कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार एवं राष्ट्रीय सचिव आफताब रौशन साहब को अँगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन अधिकारी मुमताज अहमद,स्वतंत्र मीडिया परिषद के पुर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता,साधना न्यूज़ के ब्यूरो चीफ आफताब सीद्द्की,जिला अध्यक्ष मनोज प्रसाद (सेवा निवृत्त सेना) जिला सचिव मुकेश कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पश्चिम चम्पारण,युवा जिला सचिव दिनेश कुमार राम एवं अन्य पदाधिकारीयो एवं सदस्यों के द्वारा कोविड़ 19 योद्धा सम्मान पत्र तथा अँगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेस कर्मी एवं संगठन सदस्य योगेन्द्र पासवान,इद मोहम्मद अंसारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय कुमार यादव एवं मोजफ्फर इकबाल,आबिद हुसैन,आदी गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)