google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार टीम ने जीता राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान, नबीनगर की बेटियों ने लहराया परचम

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया था ।बिहार टीम में पटना, खगड़िया, गया और औरंगाबाद के खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड की पिंकी कुमारी, कुमकुम कुमारी, अमोली कुमारी, खुशी कुमारी और सुहाना कुमारी ने अपने उत्कृष्ट खेल से राज्य और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

टीम के कोच विवेक कुमार और टीम मैनेजर संतोष मिश्रा ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल बेहतर संसाधन, नियमित प्रशिक्षण और निरंतर परिश्रम की। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को समय पर उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।बिहार राज सुपर स्पीड खो-खो संघ के सचिव योगेंद्र भूषण ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए कहा कि औरंगाबाद जिले की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)