google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज रफ्तार बुलेट ने राहगीर को मारी टक्कर, एसआई की मौत, तीन गंभीर घायल

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

पदमा: ओपी के निकट एक होटल के पास चाय पीकर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज गति से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान पदमा स्थित जैप-7 में कार्यरत एसआई अनिल पासवान (58 वर्ष) पिता अनेसा राम के रूप में की गई है। वे बड़कागांव, रकसिया थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास के रहने वाले थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं।


इस दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल के चालक सहित उस पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)