google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ छोटे साहब106 वीं जयंती जयंती पर याद किए गए*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार)12 जुलाई 2023 आज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नबीनगर मे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की 106 वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।जयंती समारोह मे नबीनगर प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह एवम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी सिंह सहित उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छोटे साहब के चित्र पर फुल माला अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। अध्यक्ष संतन सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को प्यार से लोग छोटे साहब कहते थे। अध्यक्ष ने छोटे साहब को याद करते हुए बताया कि इस जिले के साथ ही शिक्षा से छोटे साहब को बहुत लगाव था ।जिले मे अनेक विद्यालयों सहित कालेजों की स्थापना के साथ ही बोध गया मे मगध विश्वविद्याल की स्थापना मे इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम बिहारी ने पूर्व मुख्य मंत्री को याद करते हुए कहा कि उन्होने अपने पिता बिहार विभूति स्व अनुग्रह नारायण सिंह के सपना उत्तर कोयल नहर को भी पूरा किया।अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा जिले में ऐसे अनेकों कार्य किए गए हैं जो सदा यादगार रहेगा।इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह , विनय सिंह,रंजीत सिंह,सुरेंद्र सिंह,रवींद्र सिंह,शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)