google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बिहारेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए निशान व रंगारंग झांकियों के बीच उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब!


समाज जागरण  विश्व नाथ त्रिपाठी
* कुंडा -प्रतापगढ़, श्रावण मास के पावन पर्व नागपंचमी के ठीक बाद विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी अति प्राचीन शिव मंदिर पर लगने वाले मेले व जलाभिषेक को लेकर पूरा बिहार बाजार भक्तिमय रहा। जनपद के बिहार बाजार में स्थित बिहारेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए निशान व रंगारंग झांकियों के बीच उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के पर्यवेक्षण में पूरे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल व पीएसी बल पूरे मुस्तैदी के साथ चप्पे चप्पे पर लगी रही। तो वहीं उपजिलाधिकारी कुन्डा देश दीपक सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के साथ बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार एवं थाने के तेजतर्रार उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी व उपनिरीक्षक लालजी के साथ दर्जनों की संख्या में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ लालगोपालगंज बॉर्डर से बिहार बाजार स्थित बिहारेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर तक भ्रमणशील रहकर भीड़ पर नजर बनाए हुए थे। शिव भक्तों का हजारों की संख्या में हुजूम श्रृंगवेरपुर से गंगाजल लेकर अति प्राचीन मंदिर बिहारेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का हुजूम देर शाम तक बढ़ता चला आ रहा था। शिव भक्तों का हुजूम डीजे के साथ साथ पैदल व बुलडोजर पर चढ़कर हर हर महादेव बम बम भोले का जयकारा लगाते हुए।

क्षेत्रीय ग्रामीण द्वारा निशान एवं रंगारंग झांकियों का आनंद लेते नाचते गाते शिव भक्ति में लीन हो कर मंदिर की बढ़ते रहे। लालगोपालगंज, कुन्डा बिहार मार्ग, बिहार सक्करदहा मार्ग, बिहार हीरागंज मार्ग पर पूरी तरह से भीड़ का हुजूम देखते ही बन रहा था। बिहारेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले व मेल आने वाले शिव भक्तों के लिए जगह-जगह लोगों ने शर्बत व प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था भी किया था। इस अवसर पर प्रसाद व भंडारे का कार्यक्रम देर शाम तक चलता ही रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)