“हस्तशिल्प कलाकारों, उद्यमी महिलाएं, स्थानीय प्रतिभाओं का एक अनोखा संग्रह कैट, मेराकी महिला समिति
जबलपुर : CAIT मेराकी लाइफ स्टाइल महिला समिति द्वारा विगत कई वर्षों से सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा हर छह माह में एक हस्त शिल्पी कला प्रदर्शनी का आयोजन करते हैं, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं, हस्तशिल्पकारों, महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों को मंच प्रदान किया जाता है। इस प्रयास के माध्यम से अनेक महिलाओं को स्वावलंबी बनाते हुए स्वदेशी का प्रचार प्रसार मोदी जी के “मैड इन इंडिया मेक इन इंडिया” स्कीम के द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त किया जाता रहा है।
इस वर्ष हमारे द्वारा समाज के वंचित, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले बालकों एवं बालिकाओं के लिए निशुल्क प्रदर्शनी का आयोजन इनकी कला, रचनात्मकता एवं हस्तकौशल की प्रदर्शनी के माध्यम से सार्वजनिक मंच प्रदान किये जाने के उद्देश्य से इन बच्चो के द्वारा बनाए गए हस्त कालाओं का प्रदर्शन बालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु संस्था ने निशुल्क प्रदर्शनी में बालकों कि प्रतिभाओं को सम्मिलित किया है, ताकि बच्चों का मनोबल बड़े और भी आर्थिक रूप से सशक्त बने ताकि इनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर मिले, जो आगे चल कर बच्चों के मनोबल, आत्मविश्वास एवं भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
मिराकी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव होटल गुलजार, महानद्दा, जबलपुर, में तारीख 1 अगस्त एवं 2 अगस्त को मनाया जाएगा। यह प्रदर्शनी महिलाओं द्वारा, सभी वर्ग के लोगों के लिए आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में हस्तकला, महिला उद्यमियों और अन्य महिला-केंद्रित व्यवसायों को एक मंच प्रदान किया जाएगा।
इस वर्ष, प्रदर्शनी में “मिराकी एम्पावरमेंट अवार्ड” सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, संस्था की संचालक नम्रता भाटिया ने बताया कि इस आयोजन में शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सीमा सिंह चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चों के लिए भी विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें शेमरॉक किड्स द्वारा संचालित एक टैलेंट हंट शो शामिल है। यह शो बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस शो में सभी आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न श्रेणियाँ बनाई गई हैं।
इस मौके पर प्रतिभा जैन ने बताया कि इस एग्जीबिशन में खासकर आपको एक ही स्थान पर में सभी जाति, वर्ग विशेष के लोगों के रहन-सहन पोशाक का एक अनोखा संग्रह रखा गया है,
- बदलते समय की मांग जबलपुर में बहुराष्ट्रीय स्टार पर उद्यमी महिलाओं की एक मार्केट बननी चाहिए (कैट)
इस मौके पर कन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस तरह की एग्जीबिशन से हमारे जबलपुर में बनाए गए सामान में एक तरह की प्रतिभा झलकती है, वही ‘वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी अपनाओ को बढ़ावा मिलता है, आने वाले समय पर कैट सरकार से मांग करेगा, कि जबलपुर में एक बड़े बहुराष्ट्रीय स्तर पर महिला मार्केट जबलपुर में बनाई जाए यहां लगाए गए स्टॉल को देखकर ऐसा लगेगा कि अब समय आ चुका है महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलकर पुरुषों के मुकाबले व्यापार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. यह एग्जीबिशन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक मंच है। इस प्रदर्शनी में सभी का स्वागत है,
मेराकी लाइफस्टाइल प्रदर्शनी संचालक श्रीमती नमता भाटिया, श्रीमती सीमा सिंह, कैट से जितेंद्र पचौरी, दीपक सेठी, राजीव बड़ेरिया, मनोज जसाटी, श्रीमती प्रतिभा जैन,
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



