श्रीभूमि जिले के नीताईनगर गांव में लंबे समय से बिजली वोल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर सांसद कृपानाथ मालाह की सक्रिय भूमिका का गांववासियों ने स्वागत किया।
————————————-
श्रीभूमि संवाददाता
श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधान सभा के नीताईनगर गांव में लंबे समय से इस गांव में घनी आबादी की वजह से बिजली की समस्या जनजीवन पर बड़ा प्रभाव डाल रही थी। बिजली वोल्टेज की समस्या के कारण स्कूल के छात्र- छतरियां, मरीज, सरकारी कर्मचारी, दैनिक व्यापारी और अन्य लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस मामले में श्रीभूमि के लोकप्रिय सांसद कृपानाथ मालाह ने वोल्टेज समस्या के संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से मांग की। उस मांग के अनुसार बिजली विभाग के अधिकारियों AGM (आर ई) को सांसद कृपानाथ ने एक पत्र के माध्यम से ट्रांसफार्मर और MB CC केबल कनेक्शन स्थापित करने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारियों ने १५ दिनों के भीतर उस निर्देश के परिप्रेक्ष्य में गत २५ जुलाई (शुक्रवार) को बिजली विभाग के कर्मचारी और कंपनी के ठेकेदार लोग नीताईनगर क्षेत्र का दौरा करके ट्रांसफार्मर और MB CC केबल कनेक्शन स्थापित करने का कार्य शुरू किया। उस विषय पर क्षेत्र के लोगों ने सांसद मालाह की सक्रिय भूमिका के लिए प्रशंसा के साथ-साथ आभार प्रकट किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



