google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीजपुर-बकरिहवा मार्ग पर राखड़ लदा ट्रेलर मरम्मताधीन पुलिया में फंसा, घंटों जाम*

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

बीजपुर/ सोनभद्र। बीजपुर-बकरिहवा मार्ग पर शुक्रवार, 25 सितंबर की सुबह राखड़ लदा एक भारी-भरकम ट्रेलर मरम्मताधीन पुलिया के हिस्से में फंस गया। ट्रेलर के फंसने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। इससे स्कूली वाहनों, राहगीरों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पुलिया की मरम्मत का कार्य चल रहा है, वहीं से एनटीपीसी की राखड़ लेकर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। इसी दौरान भारी-भरकम ट्रेलर मरम्मताधीन हिस्से में जाकर फंस गया, जिसके बाद रास्ता जाम हो गया।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब पुलिया की मरम्मत चल रही है तो भारी राखड़ लदे वाहनों को उसी रास्ते से गुजरने की अनुमति कैसे मिल रही है? लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर राखड़ ढोने वाले वाहनों की लगातार आवाजाही पहले से ही परेशानी का कारण बनी हुई है। वाहनों के गुजरने से सड़क पर धूल-धक्कड़ उड़ती है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद मार्ग और पुलिया की मरम्मत कराने की जरूरत लंबे समय से बताई जा रही है, लेकिन मरम्मत कार्य की गति इतनी धीमी है कि मरम्मताधीन पुलिया पर ही भारी वाहन फंसकर अब लोगों के लिए नया संकट खड़ा कर रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन और जिलाधिकारी सोनभद्र से सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक आम जनता को सड़क, धूल और जाम की समस्या झेलनी पड़ेगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराया जाए और मरम्मताधीन पुलिया पर भारी राखड़ वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

फिलहाल ट्रेलर के फंसने से मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)