google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भक्ति और श्रद्धा से गूंजा सुभाष वार्ड, गणेश महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब*

छप्पन प्रकार के भोग अर्पित कर भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की महाआरती*

समाज जागरण जिला संवाददाता उदय सिंह लोधी

हटा/ नगर में श्री गणेश उत्सव के पावन अवसर पर सुभाष वार्ड में पन्या परिवार द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश जी के भव्य पंडाल में प्रतिदिन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आयोजनों किया जा रहा है। गणेश पंडाल में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल हो रहे हैं।
इसी क्रम में पन्या परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान एवं वैदिक परंपराओं के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

महाआरती मे  भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन किया गया और उन्हें छप्पन प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ भक्तिभाव से महाआरती में सहभागिता की।
महाआरती के दौरा uन पूरा गणेश पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।


महाआरती मे सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित श्री महेश पुरानी और थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी भी पहुंचे। और उन्होंने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और महाआरती में सम्मिलित हुए। महाआरती के पश्चात विधि-विधान के साथ हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठान में अपनी आस्था प्रकट की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)