समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह यादव के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेतवा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजो मोड़ से लगभग 150 मीटर दूर, ग्राम चेतवा क्षेत्र में छापेमारी कर भागीरथी पुत्र स्वर्गीय शिवसुन्दर निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना बीजपुर पर मु.अ.सं.-37/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार यह अपराध जमानतीय श्रेणी में आने के कारण आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को जमानत मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह यादव की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



