google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं.-66/2026, धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में अवैध मादक पदार्थ, विशेषकर हेरोइन, के मामले में जेल जा चुका है। उसने स्वीकार किया कि पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध हरेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रभूनारायण, हेड कांस्टेबल मोहन खरवार एवं चालक हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता से वांछित अपराधी को समय रहते गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई यह कार्रवाई अपराधियों में भय का माहौल पैदा करने के साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)