google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वारंटियों पर बीजपुर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर थाना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम और पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 8:36 बजे ग्राम नेमना में दबिश दी। इस दौरान अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/मजिस्ट्रेट, दुद्धी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा संख्या 560/21, धारा 427 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में भारतीय दंड संहिता) से संबंधित मामले में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मोहन राम उर्फ महेंद्र राम गुर्जर (42 वर्ष), राजलाल गुर्जर (56 वर्ष), लल्लूराम गुर्जर (45 वर्ष) और चिंतामनी देवी (53 वर्ष) शामिल हैं। मोहन राम, राजलाल और लल्लूराम स्वर्गीय रामनरायन के पुत्र हैं, जबकि चिंतामनी देवी उनकी पुत्री हैं। सभी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

इसके बाद सभी वारंटियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए दुद्धी न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका और कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)