google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतर उपक्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा का विजेता बना बिजुरी टीम

विजय तिवारी
अनूपपुर I हसदेव क्षेत्र प्रबंधन ने SECL में अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए अपने हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय क्रिकेट टीम तैयार करने के लिए अंतर उपक्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन राजनगर स्टेडियम में सम्पन्न कराये जिसमें बिजुरी उपक्षेत्र क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में विजेता बना और अप विजेता राजनगर ओपन कास्ट उपक्षेत्र रहा बिजुरी टीम कैप्टन विक्रम प्रताप सिंह सोलंकी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल के मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजे गए और विक्रम प्रताप सिंह सोलंकी को इंटक यूनियन के क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य हसदेव क्षेत्र विक्रमा सिंह ने भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी इस अवसर पर हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शुभांकर मित्रा जी सभी खिलाड़ी को उनके बेस्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दिया

इस फाइनल मैच और समापन समारोह के मुख्य अतिथि हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक शुभांकर मित्रा रहें। उनके करकमलों से विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ प्रबंधक (एच आर ) आर पी कुर्रे एवं बैकुंठ बेहरा उपस्थित थे एवं हसदेव क्षेत्र इंटक के वेलफेयर बोर्ड के सदस्य विक्रमा सिंह, एटक यूनियन से नवीन खान और कोयला मजदूर सभा से सुदामा यादव उपस्थित थे। वहीं मंच पर क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य इंटक यूनियन से प्रदीप सिंह और कोयला मजदूर सभा से अनूप सिंह एवं एटक के उपाध्यक्ष रमेश कुमार उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अंपायर की भूमिका में शारदा प्रसाद,किशन केवट और नीरज सिंह रहे। मुख्य निर्णायक और ऑफिशियल की भूमिका में विशाल सिंह,शुभाकर दास और बृजमोहन सिंह रहे। मोस्ट टैलेंटेड प्लेयर का खिताब आलराउंडर खिलाड़ी निशांत वर्मा को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन क्षेत्रीय मुख्यालय के ताम्रध्वज बनें। बेस्ट फील्डर/कीपर ट्रॉफी राजनगर ओपेनकास्ट के पंकज उपाध्याय को दिया गया।


वालंटियर की भूमिका में विजय, सुमित, नागेंद्र प्रसाद और गया प्रसाद रहे। यह पूरा टूर्नामेंट हसदेव क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर(एच आर) श्रीमान डीडी तिवारी और वरिष्ठ प्रबंधक (एच आर) श्रीमान अमन नामदेव के देखरेख और विशेष सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)