समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद की जन्म जयंती पर उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डाक्टर राजवर्धन आजाद ने पैतृक गांव कसबा में शनिवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगवाया। इसमें करीब 400 लोगों ने अपने नेत्र का जांच कराया।पंचायत सचिवालय में आयोजित इस शिविर के उद्घाटन से पूर्व डाक्टर आजाद ने पिता के नाम से स्थापित भागवत जा आजाद प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
तत्पश्चात वह विद्यालय के कार्यालय कक्ष में उपस्थित शिक्षकों से मिले विद्यालय के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। इसके विकास हेतु आवश्यक सहयोग का भी भरोसा दिया। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक संदीप सिंह, राम हरि महतो, मिथिलेश कुमार एवं अनूप कुमार मिश्र ने डाक्टर आजाद को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने वहां रखे विजिटर रजिस्टर पर अपना मंतव्य भी लिखा। नेत्र शिविर में उनके आगमन पर वरिष्ठ समाजसेवी सह उधोगपति आलोक रंजन ने बुके देकर उनका स्वागत किया।नेत्र जांच शिविर में डाक्टर की टीम में डाक्टर पीएन कुलदीप, डाक्टर प्रोज्जवल भारद्वाज, मोहम्मद ताबिश, विशाल जायसवाल, चांदनी, गुंजन, साहेब एवं हिना शामिल थे। जो अपना सारा इक्विपमेंट साथ लेकर ही वहां पहुंचे थे।
जांच के बाद रोगियों को उचित सलाह के साथ आवश्यक दवा भी मुफ्त दी गई। शिविर के पश्चात डाक्टर आजाद ने समाजसेवी आलोक रंजन के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपने क्षेत्र एवं गांव से जुड़े रहना उन्हें आत्मिक अनुभूति प्रदान करता है। इस शिविर का उद्देश्य जरूर मंद लोगों को नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने संकेत दिए कि उनके पिता की इच्छा अनुसार वह सभी सुविधाओं से लैस एक बेहद ही अत्याधुनिक अस्पताल बनवाना चाहते हैं। जिस विषय पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।शिविर के सफल संचालन में मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र, पत्रकार सह ग्राम प्रधान प्रेम शंकर मिश्रा एवं राकेश रंजन,गुड्डू मिश्रा, अनुज ठाकुर, राकेश कुमार मिश्र, दीपक कुमार मिश्र, आनंद कुमार मिश्र बंटी, आशीष ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में मनोज कुमार झा, आलोक कुमार झा, देव कुमार मिश्र, अवधेश मिश्र, पूर्णानंद ठाकुर, कौशल किशोर मिश्र, बलराम मिश्र, सुभाष ठाकुर, अभय कुमार झा, सुधीर कुमार झा सहित अन्य थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.