google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व प्रसिद्ध काली मंदिर अररिया से आज निकलेगा बाइक बम

मनिहारी से गंगा जल भर बाबा खड्गेश्वर नाथ को किया जाएगा जलाभिषेक

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर से सोमवार यानी आज सुबह पांच बजे सैकड़ों बाइक बम मनिहारी के लिए रवाना होंगे।मनिहारी से जल भर कर बाबा खड्गेश्वर नाथ व अररिया नाथ भोले बाबा जलाभिषेक किया जाऐगा।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए  तैयारी पूरी कर ली गई है। काली मंदिर के भक्त पूर्व वार्ड पार्षद सुमित ठाकुर उर्फ छोटू,शुभम कुमार, सुनील कुमार, रोशन कुमार दूबे ने बताया कि सावन माह का पहले सोमवारी के अवसर पर मां खड्गेश्वरी महा काली मंदिर सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर से बाइक कावड़ यात्रा निकलेगी। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर तैयार पूरी कर ली गई है। इस कांवर यात्रा में सैकड़ों भक्त भाग लेंगे। इस बाइक कावड़ यात्रा में सभी भक्त गण भगवा रंग में रहेंगे।वही सभी बम बाईक पर हेलमेट लगाकर भी रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)