google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सातोमहुआ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल के समीप हाइवे पर शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


हादसा देर रात उस समय हुआ जब बाइक सवार वाराणसी से बाबतपुर, कुवार की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक के.के. वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल हरहुआ पीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विवेक जायसवाल (35 वर्ष) निवासी कुआर बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई।मृतक हेलमेट नहीं लगाया था बल्कि पीछे गाड़ी में लटका रखा था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी अमृता जायसवाल व एक पुत्र आरव जायसवाल है। मृतक के पिता रतन जायसवाल माता अनिता जायसवाल छोटा भाई अभिषेक जायसवाल एक छोटी किराना की दुकान से परिवार की परवरिश करते हैं।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात वाहन व चालक की पहचान करने के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)