समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ स्थानीय राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षा संवाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करियर काउंसलर डॉ राजीव ओबेरॉय ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास को ध्यान में रखकर बच्चों को आगे बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है ।
उन्होंने कहा कि हर बालक के अंदर विशिष्टता होती है जिसे पहचान कर अवसर में बदलने की आवश्यकता है ।
विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड के बच्चे कमजोर परिवेश से निकलकर देश एवं प्रदेश में अपना योगदान दे रहे हैं। आज हमें लक्ष्योंमुख होकर जीवन को केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने बच्चों के भविष्य की शुभकामना दी ।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा में समर्पण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है । उन्होंने आए अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित किया । वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में मोहिनी यादव, सबा परवीन, प्राची सिंह एवं प्रियंका को पुरस्कृत किया गया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



