समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के हेसला फोरलेन सड़क में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार सकॉर्पियो ने टक्कर मार दिया, जिससे दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को तुरंत बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर कर दिया। दोनों युवकों की पहचान बिहार के दाउदनगर निवासी के रूप में किया गया है। बाइक सवार मेदनीनगर से वापस दाउदनगर की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



