google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चम्पई की जीत के लिए मांगी मन्नत, माँ तारा के दरबार में माथा टेकने निकले सरायकेला के बाइक राइडरस: प्रशांत मोहन्ती

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड)07 नवंबर 2024:– 4 दिन की राइड पर माँ तारा पीठ (बंगाल) के लिए रवाना हुआ बाइक राइडर युवाओं का दल। जहां जाएंगे, वहां एकता और भाईचारे का संदेश भी देंगे। विधानसभा चुनाव परिणाम और राज्य में नई सरकार बनने के लिये आम लोगों के बीच राजनीतिक चर्चाएं बहोत जोरो से हैं, लेकिन अपने पसंदीदा नेता को जिताने के लिए लोगों द्वारा मांगी गईं अनूठी मन्नतें अब चर्चाओं में हैं। सराईकेला आदित्यपुर के युवा प्रशांत मोहंती गोपी राइडिंग कर के युवाओं के साथ चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन की सत्ता वापसी की मन्नत मां तारा से मांगी है। राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने के लिए देश भर में जगह जगह धर्म स्थल जा कर मन्नत मांग रहे है बता दें कि 27 अक्टूबर को कोल्हान के प्रसिद्ध मंदिर हाथी खेदा में मन्नत कर चम्पई सोरेन की जीत के लिए श्री मोहन्ती नंगे पांव रहने की प्रण ली थी कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन की जीत नहीं हो जाती तब तक वह अपने पैरों में ना चप्पल और जूता कुछ भी नहीं पहनेंगे और अब वे बाइक राइड कर मां तारा पीठ के दरबार में माथा टेकने रवाना हो गए हैं। श्री मोहन्ती 4 दिन की राइड पर बंगाल के लिए रवाना हुए, गुरुवार को माँ तारा के दरबार पर आशीर्वाद लिया, 610 km किमी करेंगे सफर राइडर प्रशांत ने राइड पर जाने से पहले बताया कि चुनाव के दौरान मैंने दोस्तों के साथ चुनाव में चम्पई की जीत की मन्नत मांगी है यह एक स्पेशल टूर है, जिसमें हम उनके खान-पान और रहन-सहन सहित पूरे परिवेश को डाक्यूमेंटेड करेंगे। वहीं देश की एकता और भाईचारे का संदेश प्लेकार्ड के माध्यम से देंगे। यह है उद्देश्य यह राइडिंग हम घूमने के लिए नहीं कर रहे, बल्कि हमारा उद्देश्य है कि देश के सभी राज्यो एवं भाग और वहां की संस्कृति को समझें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)