google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर चित्रकूट घाट पर सेवा शिविर का आयोजन

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 07 नवंबर 2024:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आदित्यपुर नगर इकाई द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर चित्रकूट घाट पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा शिविर के माध्यम से छठव्रतियों के मध्य के बीच फल , दूध सहित सभी पूजन सामग्री का वितरण किया गया। जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संध्या अर्घ्य के समय फल और पूजन सामग्री का वितरण करना तय हुआ है वहीं प्रातः अर्घ्य के समय छठ व्रती सहित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियांशु राज रघुवंशी, विवेकानंद , दीपक ठाकुर, ऋषभ भारद्वाज, अरुण कुमार , प्रिंस कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)