google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव में वैदिक अनुष्ठान, कथा श्रवण से भाव-विभोर हुए भक्त

चंदौसी। कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर में चल रहे 17 दिवसीय श्री अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव के पंद्रहवें दिन शनिवार को माता अन्नपूर्णा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत अभिषेक कर पूजन-श्रृंगार किया गया। मुख्य यजमान पंडित मनोज शर्मा एवं श्रीमती प्रवेश शर्मा रहे। पूजन के उपरांत भव्य आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया।

कथा व्यास पंडित भूदेव शंखधार ने अपने प्रवचन में कहा कि माता अन्नपूर्णा की आराधना से दरिद्रता दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने श्रीराम के वनवास प्रसंग का उल्लेख करते हुए धर्म, सेवा और सत्कर्म को जीवन का आधार बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे जिनमें भगवती प्रसाद, शारदा देवी, लक्ष्मीनारायण, अर्चना, बंशी, जगदीप, ऊषा, पारुल, कृष्णा, सौम्या, वैष्णवी, सीताराम, सरोजिनी, मोहिनी, राधा, प्रवीण, साधना, अंशिका, कुमकुम, शीला, मीना, नीरू, अनन्या, पूजा, पुष्पा देवी आदि शामिल रहे।

मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि अगले दो दिन विशेष अनुष्ठान और समापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)